बेहतर प्रदर्शन में Hydration का महत्व
Posted on March 09 2021
किसी भी फिटनेस फ्रीक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन केवल उसके टॉप क्वालिटी के सप्लीमेंट या ट्रेनिंग पर निर्भर नहीं होता है यह निर्भर होता है उसके न्यूट्रिशन प्लान, कसरत, आराम और सप्लीमेंट्स पर|
यदि आपने ऊपर दिए गए वाक्य को ध्यान से देखा है तो आप समझ सकते हैं कुछ मिस किया गया है|
तो अपने बेहतरीन प्रदर्शन / Performance के लिए क्या किया जाए?
कई लोग अपनी फिटनेस लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए सलाह लेने के लिए हमें लिखते हैं| जब हम उन्हें अपनी जीवन शैली के बारे में रिपोर्ट करने के लिए कहते हैं तो वह सभी अपने खाने की आदतों के बारे में बात करते हैं, जिस तरह की कसरत करते हैं और बात करते हैं अपने सप्लीमेंट के बारे में लेकिन उनके hydration factor के बारे में बहुत ही कम सुनने को मिलता है जबकि यह न्यूट्रिशन का बहुत ही महत्वपूर्ण अंश है|
यह सुनकर बहुत ही हैरानी होती है कि कुछ लोग बिना पानी के बोतल के ही जिम चले जाते हैं|
अच्छे प्रदर्शन/ performance के लिए हाइड्रेशन कितना आवश्यक है?
पानी हमारे दैनिक आहार का एक अनिवार्य हिस्सा है लेकिन अक्सर इसे एक आवश्यक पोषक तत्व के रूप में अनदेखा किया जाता है|
पानी आपके परफॉर्मेंस के लगभग हर पहलू को प्रभावित करता है जैसे कि रिकवरी, एनर्जी प्रोडक्शन, muscle flexibility, mental clarity और इस तरह आपके performance को improve करता है |
Hydrated रहने के 10 लाभ|
-
पानी हमारे शरीर के तापमान को रेगुलेट करने में मदद करता है जिसे Thermoregulation कहा जाता है|
-
यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है और इसलिए ट्रेनिंग और रिकवरी के दौरान stress को control करता है|
-
पानी शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों के movement और transpotation में मदद करता है|
-
तीव्र व्यायाम के दौरान उत्पन्न होने वाले metabolic waste को मिटाने में पानी मदद करता है|
-
पानी हड्डी के जोड़ों को lubricate करता है और easy movement में मदद करता है|
-
हाइड्रेशन से पाचन क्रिया में मदद होती है |
-
ओवर ईटिंग को रोकने के लिए परिपूर्णता की भावना को पैदा करता है |
-
पानी से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है और जिससे फैट बर्निंग में मदद होती है |
-
हमारी मांसपेशियों का लगभग 70 से 75 % भाग पानी से बना होता है हाइड्रेशन से मांसपेशियों की थकान और रिकवरी में मदद करता है |
-
प्रॉपर हाइड्रेशन से एक्सरसाइज के दौरान होने वाले cramping और fatigue से बचा जा सकता है
पानी कब और कितना पानी पीना है?

0 comments